महत्वपूर्ण सूचनायें
किसान के पंजीकरण के लिए जनआधार कार्ड अनिवार्य है | जनआधार में कम से कम एक सदस्य का मोबाइल नंबर जरुरी है|
किसान गेहूँ विक्रय हेतु दिनांक 01.02.2026 से 25.05.2026 तक पंजीकरण कर सकते है ।
पंजीकरण स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से करवाया जा सकता है |
हेल्पलाइन Email ID rajasthanmsp[at]gmail[dot]com / नंबर 14435 पर संपर्क करे|
फसल बेचान हेतु क्रय केन्द्र पर जनाधार कार्ड तथा स्वयं भूमि मालिक नहीं होने की स्थिति में, पोर्टल पर अपलोड किये गए भूमि सम्बंधित दस्तावेजों की मूल प्रति लाई जानी आवश्यक है |
फसल की खरीद का भुगतान किसान पंजीकरण के समय जनाधार में दिये गए बैंक खाते में ही किया जायेगा|
जन आधार में अपने बैंक खाते की जानकारी अवश्य जांच लें। यदि बैंक विवरण सही नहीं है तो जन आधार कार्ड में बैंक विवरण अपडेट कराना सुनिश्चित करें।